दिलजीत दोसांझ के शो में करोड़ों की टैक्स चोरी, शो के कर्ताधर्ता अंकुर देसाई ने गेस्ट के नाम पर 3.60 करोड़ में बेची टेबलें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाती शो में टिकटों की कालाबाजारी तो हो रही है, साथ ही हर प्रदेश की सरकारों को करोड़ों रुपए के टैक्स का चूना लगाया जा रहा है। खुलेआम शराबखोरी वाले इस शो के लिए लोग महंगे दामों पर टिकट खरीद लेते हैं और उसके एवज में आयोजक किसी भी प्रदेश की सरकार को टैक्स नहीं चुका रहे। इंदौर में होनेवाले शो में ही आयोजकों ने 3 करोड़ 60 लाख रुपए की टेबलें बेच दी हैं। खास बात यह कि सारे टिकट दारू पिलाने के नाम पर बेचे जा रहे हैं, जिसकी अब तक परमिशन ही नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इदौर के शो के लिए आयोजकों ने गेस्ट के नाम पर 36 टेबलें बेची हैं। एक टेबल पर 10 लोग बैठते हैं। हर व्यक्ति से एक लाख रुपए लिए गए हैं। इस हिसाब से आयोजकों ने इंदौर में ही 3 करोड़ 60 लाख रुपए की टेबलें बेच दीं, लेकिन जीएसटी के नाम पर अभी तक कुछ नहीं चुकाया है। एक टिकट पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगनी चाहिए, जो सरकार तक नहीं पहुंच रही। आयोजकों का एक ही फंडा है कि संबंधित विभाग को पास बांट दो और टैक्स के पूरे पैसे हजम कर लो।

👉 यह भी पढ़ें:

इंदौर में बैठकर देसाई सब कर रहा मैनेज

सारेगामापा का हेड अंकुर देसाई इंदौर के इस कार्यक्रम को ऑपरेट कर रहा है और उसी ने गेस्ट के नाम पर डेबलें बेची हैं। उसका दावा है कि उसने सभी सरकारी विभागों को पर्याप्त पास दे दिए हैं, इसलिए उसे किसी अनुमति की परवाह नहीं है। आबकारी विभाग को भी पास बांटकर वह खुलेआम दारू परोसने की तैयारी में है। हां, अभी तक नेताओं को पास नहीं मिले हैं।

दारू पिलाने के नाम पर पर बिक रहे हैं टिकट

अंकुर देसाई सारे टिकट दारू पिलाने के नाम पर बेच रहा है। टिकट खरीदने वालों से कहा जा रहा है कि वहां हर ब्रांड की महंगी से महंगी दारू मिलेगी। लोग इस लालच में टिकट खरीद रहे हैं, जबकि आबकारी विभाग और पुलिस की तरफ शो में दारू पिलाने की परमिशन ही नहीं मिली है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसाई को अपने आप पर और इंदौर के विभागों पर कितना कान्फिडेंस है।

कैश ट्रांजेक्शन की भी जांच होनी चाहिए

सूत्र बताते हैं कि अंकुर देसाई सारी बुकिंग कैश में कर रहा है। नियमानुसार दो लाख रुपए से अधिक का कैश ट्रांजेक्शन नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां तो देसाई करोड़ों का कैश ट्रांजेक्शन कर रहा है। संबंधित विभागों को इसकी जांच करनी चाहिए कि इतने बड़े स्तर पर कैश ट्रांजेक्शन कैसे हो रहा है। टिकट खरीदनेवालों में शहर के बड़े-बड़े बिल्डर और पैसे वाले लोग शामिल हैं। कई कंपनियां बल्क में टिकट खरीद रही हैं, आखिर उनके पास इतना कैश आ कहां से रहा है।

पुलिस ने अभी नहीं दी है एनओसी

8 दिसंबर को बायपास पर पार्क होटल के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पुलिस ने अभी तक एनओसी नहीं दी है। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित सिंह के अनुसार पुलिस की तरफ से उन्हें चेक लिस्ट दी गई है। उनकी तरफ से जवाब आ जाने के बाद अगर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना सुनिश्चित होता है, तभी एनओसी दी जाएगी। आयोजकों से कहा गया है कि वे सुरक्षा, पार्किंग सहित मेडिकल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पुलिस यह भी देख रही है कि शराब परोसने से अगर कोई परेशानी आती है तो एक्साइज की परमिशन उन्हें न मिले।

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों को पकड़ने वाली पुलिस भी फेल

इंदौर पुलिस का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि हाल ही में उसने बायपास से लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गो को पकड़ लिया था। अपने सूचना तंत्र के आधार पर बड़े-बड़े छापे मारने वाली पुलिस करोड़ों-लाखों के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों को नहीं पकड़ पा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।