इंदौर। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज शुक्रवार को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एक जमाना था जब यहां सड़क, पानी, बिजली का अभाव था। आज दिल्ली की मेट्रो भी हमारी बिजली से चल रही है। आज देश का समय अच्छा चल रहा है, उसके साथ ही हमारे मध्यप्रदेश का समय और अच्छा है।
सीएम ने कहा कि परमात्मा की दया से भारत के मध्य में मध्यप्रदेश है। पहले एबी रोड था। इसके माध्यम से इंदौर ग्रोथ करता है। आज 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें मध्यप्रदेश की बनाई हुई हैं। पहले पांच मेडिकल कालेज थे, आज 37 मेडिकल कॉलेज हैं। सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने बलबूते आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश भी उसके साथ चलने के लिए संकल्पित है। उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि जिस की खुद की अपनी छत नहीं वह चार करोड़ लोगों को छत दे चुका है।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
निवेशकों के सारे कमिटमेंट पूरे किए
मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने अपने सभी निवेशकों के सारे कमीटमेंट पूरा कर चुका है। मई तक के सारे कमिटमेंट पूरे कर दिए हैं। सीएम ने सरकार की पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप टाउनशिप के अंदर भी सोलर एनर्जी का उपयोग करते हैं तो हमारी पॉलिसी में स्कीम है। हर एनर्जी में स्कीम है।
40 दिन के अंदर देंगे परमिशन
सीएम ने कहा क हम चाहते हैं कि सिंगल विंडों के आधार पर सारा काम हो। 40 दिन के अंदर सारी परमिशन देंगे। अब नगर निगम से लेकर अन्य विभागों की किटकिट नहीं होगी। रियल इस्टेट के राज्य के रूप में मध्यप्रदेश खड़ा हो रहा है। जिस भी प्रकार की आवश्यकता होगी सरकार आपके साथ खड़ी है।
इको सिस्टम से सारे जंगल हो रहे आबाद
सीएम ने कहा कि सबसे ज्यादा टाइगर मध्यप्रदेश में है। हमारे यहां से चीता चला गया था, हम अफ्रीका से लेकर आए। इको सिस्टम के माध्यम से आज हमारे सारे जंगल आबाद हो रहे है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए जो भी जरूरतें हैं उसके लिए मध्यप्रदेश तैयार है।



