-नितिन जैन, चीफ रिपोर्टर
इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव मंगलवार को इंदौर में थे। वे चिमनबाग मैदान पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि हिंदू किसी को छेड़ेगा नहीं और कोई उसे छेड़ेगा, तो छोड़ेगा भी नहीं। सीएम ने कहा कि इस साल की दीपावली खास है। पांच सौ साल बाद श्रीराम अयोध्या लौटे हैं और वहां असली दीपावली मनाई गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान
- आखिर 100 करोड़ की फर्जी रजिस्ट्रियों से कब उठेगा पर्दा, एफआईआर और जांच के बाद भी कोई पकड़ा क्यों नहीं जा रहा?
- श्रीराम बिल्डर्स के मामले में इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा अंतरिम आदेश, 62 कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्रवाई जारी रहेगी, कुछ को राहत
- इंदौर की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को FSSAI की मंजूरी, अब खाद्य पदार्थों की जांच में आएगी तेजी
- इंदौर में शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे गए दिलजीत दोसांझ, कहा- किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है!
- दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल
कार्यक्रम में जब सीएम भाषण दे रहे थे तो तेज आवाज में पटाखे चलने लगे। तब विधायक गोलू शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से पटाखा नहीं चलाने की अपील की। इस पर सीएम ने कहा फूटने दो भाई पटाखे, इन पटाखों की आवाज दुश्मन की छाती में गोली के समान लगनी चाहिए। यही दीपावली का आनंद है। सीएम ने कहा कि हमने किसी को दबाया नहीं डराया नहीं, कोई हमें डराए यह भी मंजूर नहीं। फिर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू किसी को छेड़ेगा नहीं और कोई उसे छेड़ेगा, तो छोड़ेगा भी नहीं।
इससे पहले एयरपोर्ट पर चर्चा करते हुए सीएम यादव ने छत्रीपुरा में पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद पर कहा था कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और सभी को साथ लेकर चलती है। दीपावली पर हिंदू समाज को कोई कैसे पटाखे फोड़ने से रोक सकता है? उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज चलता है। प्रदेश सरकार सभी को साथ रखकर विकास करना चाहती है, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।



