पचमढ़ी में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आज से, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन, समापन में आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भाजपा का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग शिविर 14 जून से पचमढ़ी में शुरू हो रहा है। आज दोपहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे। शिविर का समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में होगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार शिविर के पहले दिन उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की विचारधारा और जनसंघ से लेकर आज तक की यात्रा पर व्याख्यान देंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। कुल करीब 201 प्रतिनिधि इस शिविर में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मप्र सरकार के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, डीडी उईके और एल मुरुगन सहित सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, महेन्द्र सिंह और शिवप्रकाश भी विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे।

मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएंगे नेता

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक सत्रों में भाग लेना होगा। सत्रों के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिभागियों को मोबाइल फोन साइलेंट मोड में नामयुक्त स्टिकर के साथ एक निर्धारित स्थान पर जमा करने होंगे। केवल ब्रेक के समय ही फोन का उपयोग किया जा सकेगा।

इंटरनेट मीडिया की बारीकियां भी बताएंगे

महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद तावड़े मीडिया संवाद के तौर–तरीकों, विषय चयन और इंटरनेट मीडिया की बारीकियों पर प्रशिक्षण देंगे। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल वक्तव्य कौशल और मोबाइल शिष्टाचार पर बात करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश संगठन, परिवार और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के उपाय बताएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत और मोदी सरकार की परिवर्तनकारी नीतियों को मध्य प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में जनप्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

तीन समूह में बंटेंगे सांसद-विधायक

शिविर में सांसद और विधायकों को तीन समूहों में बांटा जाएगा। इन समूहों को अलग–अलग पदाधिकारी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसमें पहला ग्रुप में पहली और दूसरी बार बने विधायकों का होगा और दूसरा ग्रुप वरिष्ठ विधायकों का होगा। पहली बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीताशरण शर्मा टिप्स देंगे। वहीं, दूसरे ग्रुप से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक चर्चा करेंगे। इसके अलावा तीसरा ग्रुप सांसदों का होगा। इनसे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और दुर्गादास उइके संवाद करेंगे।

शिविर स्थल पर लगेगी प्रदर्शनी

प्रशिक्षण शिविर स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा और सुशासन की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही जनसंघ से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान तक पार्टी की यात्रा को भी दिखाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वाह मंत्री जी, पहले भीड़ न जुटने की सूचना देकर सीएम को लेट करवाया, फिर उनके आने से पहले ही कर दी रैली रवाना!

इंदौर में भाजपा की रैली में मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम के आने से पहले रैली रवाना कर विवाद किया। भीड़ न जुटने की सूचना पर सीएम देरी से पहुंचे।

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को समन, राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होना जरूरी

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को गवाह के रूप में समन जारी। अदालत ने 2 नवंबर को हाजिर होने का आदेश दिया है।

करारी हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, टीम की कमजोरी पर उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की कमजोरी पर सवाल उठाए। उन्होंने गेंदबाजी में सुधार की बात कही।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, लगाया लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष की सत्ता की भूख को भी चुनौती दी।

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल, नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल रही। नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी है। यह कदम भारतीय नौसेना के लिए महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता होने की घटना से क्षेत्र में चिंता। सर्च ऑपरेशन जारी है। पायलट समेत छह लोग सवार थे।

विपक्ष ने टाल दिया CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, मल्लिकार्जुन खरगे ने कारण बताया

विपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है। बारिश के कारण यह फैसला लिया गया।

शेयर बाजार में आज भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक उछला, निफ्टी 23053 पर बंद

30 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 308 अंक उछला और निफ्टी 23,053 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार दूसरी तेजी का दौर जारी रहा।

मोदी बोले- बनासकांठा के लोग आलू से सोना बना रहे, कोई विरोध नहीं करता

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा के किसानों की मेहनत की सराहना की और कहा कि यहां आलू से सोना बना रहे हैं। उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

मद्रास HC ने सौरव दास की पृष्ठभूमि जांच के लिए याचिका पर नोटिस जारी किया

मद्रास हाईकोर्ट ने सौरव दास की पृष्ठभूमि जांच के लिए याचिका पर नोटिस जारी किया है। याचिका में उनके नागरिकता और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की गई है।