👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
- Ketan Agarwal Murder Case : सिया गोयल का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट, हत्या से पहले एक पहाड़ी पर किया था रिहर्सल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था
0:00 left
इंदौर। एक यूट्यूबर देवेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर राजा और सोनम रघुवंशी का फोटो डाला है। उसका दावा है कि ये सोनम और राजा का मेघालय में सोहरा के डबल डेकर रूट ब्रिज से गुजरने के दौरान का है। उसने लिखा है कि वीडियो 23 मई को सुबह 9.45 का है, जो संयोगवश अचानक शूट हुआ है।
देवेंद्र सिंह ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैं 23 मई 2025 को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज गया था और वहां वीडियो रिकॉर्ड किए थे। कल जब मैं अपने वीडियो चेक कर रहा था, तो मुझे इंदौर वाले कपल की रिकॉर्डिंग मिली। ये सुबह करीब 9:45 बजे का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और वह कपल ऊपर की ओर आ रहा था। वे नोंग्रियाट गांव में रात बिताने के बाद वापस जा रहे थे। उसने लिखा है कि मुझे लगता है कि यह उस कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग है। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो बाद में राजा के पास मिली थी। मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो मेघालय पुलिस को पूरे मामले को जोड़ने में मदद करेगा।
एक दूसरे वीडियो की बात भी लिखी
देवेंद्र सिंह ये भी लिखा है– मेरे पास एक और वीडियो है, जिसमें 3 अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं। उन्होंने राजा-सोनम से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। आप इसे मेघालय पुलिस तक पहुंचाने के लिए शेयर कर सकते हैं।
सफेद रंग की टीशर्ट पहने है सोनम
वीडियो में सोनम सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए थी और उसके हाथ में एक लाठी भी थी, जबकि राजा उसके पीछे चल रहा था। राजा ने पानी की बोतलें पकड़ रखी थी और कंधे पर जैकेट टांग रखा था। सोनम की हाथ में एक सफेद रंग की पॉलिथीन भी थी। संभवत: उसमें भी जैकेट रखा था, जो राजा की हत्या के बाद सोनम ने विशाल को दे दिया था।



