नीट-यूजी परीक्षा मामले में 52 छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ लगाई थी याचिका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। नीट-यूजी परीक्षा के दिन इंदौर के कई सेंटरों में बिजली गुल होने के मामले में छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 52 छात्रों की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को निर्देशित किया कि यह सभी स्टूडेंटस काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में 52 छात्रों ने इंदौर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में री–एग्जाम कराने की अपील की थी। एडवोकेट मृदुल भटनागर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले को ही बरकरार रखा है। इस मामले में याचिका दायर करने वाले छात्रों की संख्या 75 से अधिक थी, जिनमें से 52 छात्रों ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

👉 यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में पीड़ित स्टूडेंटस की ओर से उनके एडवोकेट ने तर्क रखे कि बिजली गुल होने के दौरान संबंधित परीक्षा केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। एनटीए की ओर से सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस परीक्षा में देशभर के लाखों परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब काउंसलिंग का दौर है। ऐसे में इन स्टूडेंट्स की रिएग्जाम व्यावहारिक नहीं है। दोनों पक्ष को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस तर्क के साथ पीड़ित स्टूडेंटस की याचिका को खारिज कर दिया कि काउंसलिंग के समय में दोबारा परीक्षा कराना मुश्किल है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इंदौर से कोच्चि के लिए 25 अक्टूबर से नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू

25 अक्टूबर से इंदौर-कोच्चि नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो इस सेवा को गोवा और पुणे के रास्ते संचालित करेगी।

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।