कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को आज जमकर फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि पिछले आदेश के मुताबिक उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार की है। कोर्ट ने कहा- इसको आप अपने पास ही रखें क्योंकि मामले पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले चुका है। कोर्ट ने पीड़िता की पहचान उजागर होने पर चिंता भी जताई।
इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति एच भट्टाचार्य की खंडपीठ ने की। इस दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि पिछले आदेश के मुताबिक उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार की है. जिस पर कोर्ट ने कहा कि इसको आप अपने पास ही रखें क्योंकि मामले पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले चुका है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि न्यायिक अनुशासन के लिए हमें इंतजार करना पड़ता है। सभी मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। सीबीआई और राज्य द्वारा 22 अगस्त तक रिपोर्ट दी जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- अब ब्लैकलिस्ट होने पर हाईकोर्ट जा सकते हैं ठेकेदार, इंदौर हाईकोर्ट की लार्जर बेंच ने दी बड़ी व्यवस्था, हालांकि हर मामले की नहीं होगी सुनवाई
- Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई
- Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से पेश हुए वकील ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अस्पताल की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले कर दी गई है। वहीं, कोर्ट ने पीड़िता की पहचान उजागर होने पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि हमने अपने पिछले आदेश में तस्वीरें अपलोड न करने का अनुरोध किया था। यदि आप सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित निर्णय देखते हैं तो पीड़िता की पहचान उजागर न करने का एक सकारात्मक निर्देश है। जिस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि दुर्भाग्य से पीड़ित दोस्तों के पास पुरानी तस्वीरें हैं और वे वही प्रसारित कर रहे हैं।



