कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला: “सत्ता कम हो सकती है, लेकिन कांग्रेस की रीढ़ आज भी सीधी है”
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा जो कांग्रेस के खत्म होने की बात करते हैं और कहा कि भले ही पार्टी के पास आज सत्ता कम हो, लेकिन उसके सिद्धांत और हौसले आज भी अडिग हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए सवाल
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
- George Kurian Resignation: मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या केरल चुनाव और बीजेपी की रणनीति से जुड़ा है बड़ा संकेत?
- राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी और ईमानदारी मोदी सरकार की सोच से परे
- रूसी तेल पर अमेरिका की 30 दिन की छूट, कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला — “कब तक चलेगा अमेरिकी दबाव?”

खड़गे ने कहा, “जो कहते हैं कांग्रेस खत्म हो गई है, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि हमारे पास सत्ता कम हो सकती है, लेकिन हमारी रीढ़ आज भी सीधी है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया। “हम सत्ता में न हों, लेकिन सौदेबाज़ी नहीं करेंगे,
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस जोड़ती है, बीजेपी तोड़ती है। कांग्रेस ने धर्म को आस्था तक सीमित रखा, लेकिन कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति का हथियार बना दिया। आज बीजेपी के पास सत्ता है, लेकिन सच्चाई नहीं है।”
स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।



