केरल में डेंटल कॉलेज छात्र नितिन राज की मौत को लेकर मंगलवार को व्यापक विरोध देखने को मिला। न्याय की मांग में विभिन्न दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद का असर पूरे प्रदेश में साफ नजर आया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
राजधानी तिरुवनंतपुरम से लेकर कन्नूर तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और कई स्थानों पर आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी। सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा, जहां कार्यकर्ताओं ने निजी और सार्वजनिक वाहनों को रोक दिया और कई जगहों पर दुकानों को बंद करवाया।राजधानी और कन्नूर जिले में प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर देखा गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- Brij Bhushan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के केस में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बरी, 1,133 दिन बाद आया फैसला
इस विरोध का आह्वान “जस्टिस फॉर नितिन राज एक्शन काउंसिल” समेत करीब 52 दलित संगठनों ने किया था। उन्होंने पहले दावा किया था कि बंद शांतिपूर्ण रहेगा और आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दी, जहां कई जगहों पर जबरन रोक-टोक की घटनाएं सामने आईं।
सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक घोषित इस बंद ने पूरे राज्य में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है और प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी कर दी है।



