👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
0:00 left
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। लखनपुर-बसंतपुर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दुर्घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



