पहलगाम आतंकी हमले पर विशेष सत्र: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 अप्रैल को विधानसभा की बैठक बुलाई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले पर चर्चा के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 अप्रैल 2025 को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है।
उप राज्यपाल ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, “मैं, मनोज सिन्हा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 18 (1) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जम्मू और कश्मीर विधानसभा को सोमवार, 28 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:30 बजे जम्मू में बैठक के लिए बुलाता हूं।”
अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष सत्र में पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न स्थिति और उससे संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।