0:00
0:00 left
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव: संयुक्त राष्ट्र दे रहा शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दुहाई
संयुक्त राष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और भारत तथा पाकिस्तान से ‘अधिकतम संयम’ बरतने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने हाल के घटनाक्रम को लेकर किसी भी सरकार से प्रत्यक्ष बातचीत नहीं की है, लेकिन वे स्थिति पर ‘चिंता के साथ नजर बनाए हुए हैं।’
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दोनों देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हालात और अधिक ना बिगड़ें और तनाव को बढ़ावा देने वाले किसी भी कदम से बचा जाए।
प्रवक्ता ने यह भी कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच किसी भी मुद्दे को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सकता है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- ऑपरेशन महादेव: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पहलगाम हमले के तीन आतंकवादी ढेर
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की निंदा की
- संयुक्त राष्ट्र मंच पर भारत का फिर पाक पर तीखा प्रहार: पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को सख्ती से किया खारिज
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा संदेश: कश्मीर पर पाकिस्तान को फटकार, पीओके खाली करने की दो-टूक चेतावनी



