पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने फिर दी भारत को धमकी, कहा- सारा जम्मू-कश्मीर हमारा होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लश्कर–ए–तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने फिर से भारत को धमकी दी है। सैफुल्लाह कसूरी ने कहा कि भारत सरकार कान खोलकर सुन ले और अपने जालिम समाज को भी बता दे कि वक्त आने वाला है जब यह दरिया, ये डैम और सारा जम्मू–कश्मीर हमारे होंगे।

सैफुल्लाह कसूरी जो कुछ आज हो रहा है, उसका बदला लिया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हम अपनी जान पर खेलेंगे और अपने वतन के हर हिस्से की रक्षा करेंगे। उसने कहा कि हम अपने वतन–ए–अज़ीज़ के इंच–इंच, जर्रे–जर्रे का तहफ़्फ़ुज़ और दिफ़ा करेंगे। उल्लेखनीय है कि सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहना वाला है और लश्कर–ए–तैयबा का डिप्टी चीफ है। कसूरी को आतंकी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। कसूरी समय–समय पर भारत के खिलाफ बयान देता रहता है और पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के कार्यक्रमों में भी भाग लेता है। उसका सुरक्षा घेरा बहुत मजबूत है और उसके चारों ओर हमेशा आधुनिक हथियारों से लैस आतंकी तैनात रहते हैं। कसूरी की धमकियों के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।