0:00
0:00 left
अरविंद केजरीवाल पर जर्मनी की टिप्पणी से भारत नाराज़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार की सुबह नई दिल्ली स्थित जर्मन दूतावास मिशन के उप प्रमुख जॉर्ज एन्ज़वीलर को तलब किया. जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा था कि भारत के लोकतांत्रिक देश होने के नाते उन्हें उम्मीद है कि केजरीवाल को निष्पक्ष और तटस्थ सुनवाई का मौका मिलेगा.भारत ने जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में दखल बताते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज किया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में दखल और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं.बयान के अनुसार, भारत क़ानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है. जैसा कि भारत और अन्य लोकतांत्रिक देशों के सभी कानूनी मामलों में होता है, वैसा ही इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा. इस संबंध में बनाई गई सभी पक्षपातपूर्ण धारणाएं बहुत अनुचित हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?



