0:00
0:00 left
वडोदरा हरणी तालाब हादसा ,मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण

वडोदरा के हरणी तालाब में गुरुवार को हुई बोट हादसे के चलते मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण करने के लिए वडोदरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल जाकर उपचाराधीन बच्चों का हालचाल जाना और इन बच्चों के त्वरित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। वडोदरा शहर के न्यू सन राइज स्कूल के बच्चे हरणी तालाब में बोटिंग के लिए गए थे। शाम के समय बच्चों से भरी बोट के पलटने से यह हादसा हो गया। इस दुखद दुर्घटना में 12 बच्चों और 2 शिक्षकों सहित कुल 14 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना स्थल का भी दौरा कर इस दुःखद हादसे की जानकारी हासिल की।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत



