0:00
0:00 left
गुजरात: दाहोद सीट के एक पोलिंग बूथ पर फिर होगी वोटिंग
गुजरात के लोकसभा क्षेत्र दाहोद के एक पोलिंग बूथ पर फिर से वोट डाले जाएंगे.दाहोद की संतरामपुर के परथमपुर स्थित बूथ संख्या 220 पर 11 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे.चुनाव आयोग ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये फ़ैसला उस बूथ पर वोटिंग के दौरान हुई अनियमितताओं को देखते हुए लिया गया है.
हालांकि चुनाव आयोग के फ़ैसले से पहले संतरामपुर विधानसभा सीट के परथमपुर स्थित बूथ संख्या 220 पर हुई वोटिंग को लेकर विवाद जैसी स्थिति पैदा हो गई थी.मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वोटिंग के दौरान एक स्थानीय बीजेपी नेता का बेटा परथमपुर पोलिंग बूथ के अंदर घुस गया था. आरोप है कि बीजेपी नेता के बेटे विजय भाभोर ने ईवीएम को कैप्चर कर सोशल मीडिया पर लाइव भी किया.
👉 यह भी पढ़ें:
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा: 24 सीटों पर 18 जून को मतदान, कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म
- जनता पर फिर चला महंगाई का हंटर ;कांग्रेस
- पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
- गुजरात टाइटन्स ने पीबीकेएस को 4 विकेट से हराया: आखिरी ओवर में रोमांचक जीत



