👉 यह भी पढ़ें:
- NEET UG 2026 Result Out: री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, 715 अंक के साथ आर्यन गुप्ता और पंशुल गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर
- Puri Rath Yatra : पुरी की रथ यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति, दो की मौत कई घायल
- ED Raid Breaking News: टेरर फंडिंग और Rohingya-Bangladeshi Illegal Immigration नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर छापेमारी
- Women Reservation Bill 2029: क्या इस बार संसद से पास होगा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक? रामदास अठावले का बड़ा दावा
- India Windfall Tax Update: महंगा होगा डीजल-ATF एक्सपोर्ट! Iran-US तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, Crude Oil की बढ़ती कीमतों का असर
- One Nation One Election: 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी! JPC चेयरमैन पीपी चौधरी का बड़ा दावा
0:00 left
नई दिल्ली। कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में पूरे देश के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर यह हड़ताल की जा रही है। इस दौरान अस्पतालों मे सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। ओपीडी में कोई डॉक्टर काम नहीं करेगा और ऑपरेशन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
आईएमए ने इस घटना को लेकर डॉक्टरों के 24 घंटे के हड़ताल पर जाने की घोषणा के साथ ही पांच मांगें भी रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग शामिल है।
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरवी अशोकन ने कहा कि हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं तो चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर आक्रोशित हैं। इसके साथ ही डॉक्टर 14 अगस्त की रात अस्पताल पर हुए हमले का भी विरोध कर रहे हैं।



