0:00
0:00 left
बीजेपी और बीजेडी के साथ आने की चर्चा
दिल्ली और ओडिशा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो सकता है.15 साल बाद इन दोनों पार्टियां के एक साथ आने को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीजेडी के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि ओडिशा की जनता के लिए जो उचित होगा किया जाएगा.
मिश्रा ने कहा, सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी के 18-20 वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इस बैठक में चुनाव के सभी पहलुओं और रणनीतियों पर चर्चा की गई और यह फैसला किया गया कि जो कुछ भी ओडिशा और ओडिशा के लोगों के विकास के लिए अनुकूल होगा…वह हमारा प्रमुख एजेंडा है…इस उद्देश्य के साथ बीजेडी आगे का कदम तय करेगी | ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि दोनों पार्टियो के बीच गठबंधन की चर्चा आखिरी पड़ाव पर है और सीटों की शेयरिंग पर भी सहमति बन गई है.जल्द ही दोनों दल इसे लेकर आधिकारिक एलान कर सकते है.
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में बीजेपी ने पांच में से चार चेहरे बदले
- मोदी वाराणसी से , अयोध्या और मथुरा में भी पुराने चेहरे
- ममता ने दिया झटका,पंजाब में आप ने भी दिखाए तेवर ,कांग्रेसी नेताओं को आस होगा सब ठीक
- टीएमसी और कांग्रेस में बढ़ा टकराव ,पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अकेले लड़ेंगी चुनाव
- ममता बनर्जी ने लिया क्षेत्रीय पार्टियों का पक्ष,कांग्रेस को दिया 300 सीटों का ऑफर



