इंडिगो पर डीजीसीए की सख्ती, आठ लोगों का निगरानी दल बनाया, दो अधिकारी एयरलाइन के कॉर्पोरेट ऑफिस में ही रहेंगे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। इंडिगो संकट अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। संसद से हाईकोर्ट तक इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है। इस बीच डीजीसीए ने आठ सदस्यीय विशेष निगरानी दल गठित कर दिया है। इस टीम के दो अधिकारी इंडिगो के कॉर्पोरेट ऑफिस में तैनात रहेंगे।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, निरीक्षण दल में एक उप मुख्य उड़ान संचालन निरीक्षक, वरिष्ठ एफओआई (उड़ान संचालन निरीक्षक) और दो एफओआई शामिल होंगे। इनमें से दो सदस्यों को प्रतिदिन एयरलाइन के कॉर्पोरेट कार्यालय में तैनात किया जाएगा, और उन्हें एयरलाइन के कुल बेड़े, औसत चरण लंबाई (एक उड़ान में विमान द्वारा तय की गई दूरी), पायलटों की कुल संख्या, नेटवर्क विवरण, चालक दल का उपयोग घंटों में, और प्रशिक्षण के तहत चालक दल आदि की जांच करने का दायित्व सौंपा गया है। डीजीसीए के आदेश में कहा गया है कि निगरानी दल के ये दो सदस्य प्रतिदिन की उड़ानों, प्रतिदिन की अनियोजित छुट्टियों, चालक दल की कमी के कारण प्रभावित क्षेत्रों की कुल संख्या, साथ ही प्रति बेस प्रतिदिन स्टैंडबाय पर रहने वाले कॉकपिट और केबिन क्रू की संख्या पर भी नजर रखेंगे।

आदेश के मुताबिक डीजीसीए कार्यालय से दो और अधिकारियोंएक वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और एक उप निदेशक को भी इंडिगो के कॉर्पोरेट कार्यालय में तैनात किया जाएगा। दोनों टीमें संयुक्त महानिदेशक (प्रशासन) हरीश कुमार वशिष्ठ और संयुक्त महानिदेशक जय प्रकाश पांडे को शाम 6 बजे तक दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

11 हवाई अड्डों पर संचालन का करेंगे निरीक्षण

डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी अगले दोतीन दिनों में 11 घरेलू हवाई अड्डों पर जाकर निरीक्षण करेंगे ताकि बड़े पैमाने पर व्यवधानों के बीच इंडिगो के संचालन के विभिन्न पहलुओं का आकलन किया जा सके। बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। इन 11 हवाई अड्डों में नागपुर, जयपुर, भोपाल, सूरत, तिरुपति, विजयवाड़ा, शिरडी, कोचीन, लखनऊ, अमृतसर और देहरादून शामिल हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपने आदेश में कहा है कि सभी नियुक्त अधिकारी अगले 2-3 दिनों के भीतर अपनेअपने हवाई अड्डों का दौरा करेंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।