0:00
0:00 left
जेपीसी में शामिल विपक्षी सांसदों ने ओम बिरला को लिखा पत्र, अध्यक्ष पर लगाए आरोप
वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी में शामिल विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। इस पत्र में विपक्षी सांसदों ने वक्फ विधेयक को लेकर अपने विचार रखने के लिए और समय देने की मांग की है।
विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल कथित तौर पर मनमानी कर रहे हैं और अगर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए और समय नहीं दिया गया तो वे समिति से अपना नाम ही वापस ले लेंगे। जेपीसी में शामिल विपक्षी सांसदों में डीएमके के ए राजा, कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, इमरान मसूद, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, आप के संजय सिंह और टीएमसी के कल्याण बनर्जी आदि का नाम है। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल मनमाने फैसले ले रहे हैं और बैठक की तारीख तय करने और गवाहों को बुलाने में मनमानी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जेपीसी भी एक छोटी संसद की तरह है, जिसमें विपक्षी सांसदों को भी सुना जाना चाहिए न कि तय प्रक्रिया का पालन किए बगैर विधेयक को पारित नहीं कराना चाहिए। जेपीसी की बैठक में जमकर विरोध हो रहा है। भाजपा सांसदों का आरोप है कि विपक्षी सांसद जानबूझकर बिल को लटकाना चाहते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, अजिंक्य शिंदे बोले- कल फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन
- दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन में 500 से अधिक गिरफ्तार, पुलिसकर्मी घायल
- जंतर-मंतर सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी किया खुला खत
- AISA अध्यक्ष नेहा वोरा की गिरफ्तारी पर विवाद, कहा- यह डिटेंशन नहीं किडनैपिंग
- जंतर-मंतर पर AISA कार्यकर्ताओं का फिर प्रदर्शन, 1,000 से ज्यादा हिरासत में
- वसंत कुंज में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख की ठगी





