0:00
0:00 left
नीट यूजी की काउंसलिंग नहीं हो पाई शुरू
मेडिकल की पढ़ाई के लिए हुई नीट यूजी की परीक्षा के बाद इसकी काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाई है.ख़बरों के मुताबिक़ यह काउंसलिंग 6 जुलाई यानी शनिवार के दिन शुरू होनी थी, लेकिन इस काउंसलिंग के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.
इसकी तारीख़ों की जानकारी के लिए एमसीसी की वेबसाइट के संपर्क में रहना होगा. काउंसलिंग के संबंध में कोई भी सूचना यहीं से मिलेगी.
नीट परीक्षा में 1563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के बाद इस पर काफ़ी विवाद हुआ था. नीट का यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया था और बाद में एनटीए ने यह ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए थे. एनटीए ने इन छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा लेने का फ़ैसला किया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET-UG का पैटर्न बदलेगा, JEE के तर्ज पर हो सकती है परीक्षा, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया क्या होंगे बदलाव
- महिला टी20 में भारत की शानदार शुरुआत: श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जेमिमा रॉड्रिग्स चमकीं
- चर्चित उदयपुर फाइल्स की रही फीकी शुरुआत
- देशभर में भारी बारिश का अलर्ट: कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली-एनसीआर में भी शुरू होगी बारिश
- नीट-यूजी परीक्षा मामले में 52 छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ लगाई थी याचिका
- नीट यूजी परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 47 स्टूडेंट ने दाखिल की याचिका; हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत



