👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक
- दिल्ली के रोहिणी में ढहा पांच मंजिला भवन, एक की मौत कई घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
0:00 left
नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 2 सिंतबर तक बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को अरविंद केजरीवाल और के. कविता की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई थी। 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई है। आबकारी नीति मामले से जुड़े ईडी के केस में सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन सीबीआई के केस में उन्हें अभी तक राहत नहीं मिली है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पांच अगस्त को इस मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को उचित करार दिया था। कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित नहीं है और उसने साबित किया है कि केजरीवाल कैसे उन गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। सुनवाई अदालत ने इस मामले में उन्हें 20 जून को जमानत दे दी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। 12 जुलाई को उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल को धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी।



