👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक
- दिल्ली के रोहिणी में ढहा पांच मंजिला भवन, एक की मौत कई घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
0:00 left
नई दिल्ली। आतिशी ने दिल्ली की नई सीएम का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक कु्र्सी खाली छोड़ रखी है। उन्होंने कहा कि आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था।
आतिशी ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की। मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। मुझे भरोसा है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह कुर्सी उनका इंतजार करेगी। आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो साल से केजरीवाल की छवि बिगाड़ने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी।



