0:00
0:00 left
अरविंद केजरीवाल गिरफ़्तार
शराब घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है.समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि – “गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार ही पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. ईडी उनसे पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगेगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के बाहर इस वक्त भारी संख्या में अर्ध सैनिक बल और दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद हैं. सीएम आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है.आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस गिरफ़्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धारा 144 लागू की गयी है
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल



