👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi New Zealand Visit 2026: प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड दौरे पर, Australia और Indonesia भी जाएंगे, व्यापार और निवेश पर रहेगा बड़ा फोकस
- नारी शक्ति को मिला संवैधानिक सम्मान: महिला आरक्षण कानून लागू, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया मजबूत भारत की पहचान
- ई-सिगरेट मामले में अनुराग ठाकुर ने की टीएमसी सांसद की शिकायत, लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र
- संसद में ई-सिगरेट पर बवाल, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उठाया मामला, टीएमसी के सांसदों पर लगाए आरोप
- प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, मोदी ने भारतीय उत्पाद खरीदने की अपील की
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
0:00 left
प्रधानमंत्री मोदी की अनुपस्थिति पर अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया, कहा- देशहित में है उनकी जिम्मेदारी
संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठे, जिस पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।
अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “पहले ज़्यादातर सत्र 15 अगस्त तक समाप्त हो जाते थे, लेकिन इस बार 21 अगस्त तक सत्र चलाने का निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि ज़्यादा चर्चा हो, विधेयक पारित किए जा सकें और राष्ट्रहित के मुद्दे उठाए जा सकें।
गौरतलब है कि संसद का यह मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा।
प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “जब भी संसद में प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा कोई मुद्दा आता है, वह सदन में उपस्थित रहते हैं। देश की बड़ी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री पर है। अगर उन्हें किसी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए जाना पड़ता है, तो वह भी देशहित में ही होता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी। इसके बाद वे 25 और 26 जुलाई को मालदीव का दौरा करेंगे।



