प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, मोदी ने भारतीय उत्पाद खरीदने की अपील की

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, मोदी ने भारतीय उत्पाद खरीदने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना की है।

Diwali 2023: दिवाली के मौके पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा-  इस त्योहार आपके घर आए खुशियां और समृद्धि - diwali 2023 pm modi greet people  diwali wishes on social ...

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।”

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की थी कि सभी लोग भारतीय उत्पाद खरीदें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

दिवाली का त्योहार वंचितों, जरूरतमंदों की मदद करने और खुशियां साझा करने का  भी अवसर: राष्ट्रपति मुर्मू | Republic Bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवाली पर देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश की अंधकार पर, ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा,दिवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विश्वभर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है।”

उन्होंने कहा कि इस दिन भक्त मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और यह पर्व न केवल आनंद का प्रतीक है बल्कि आत्मचिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर प्रदान करता है।

राष्ट्रपति ने कहा यह त्योहार जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने तथा उनके जीवन में खुशियां लाने का अवसर देता है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि दीपावली को सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं।”

उन्होंने अंत में कामना की कि यह दीपावली सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस: पति ने बताया, कारोबारी के पास थे आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में पति ने खुलासा किया कि कारोबारी के पास आपत्तिजनक वीडियो थे। यह मामला अब और गंभीर हो गया है।

बैतूल, नागपुर, वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे से MP की तस्वीर बदलेगी

बैठूल नागपुर वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है। एक्सप्रेसवे से यात्रा और आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति।

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत, शाजापुर की महिला 10 दिन पहले भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत। शाजापुर की महिला 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। संक्रमण की गंभीरता बढ़ी है।