नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसडी) के मेयर चुनाव में आप ने भाजपा को करारी हार दी है। आप के 10 पार्षदों ने भाजपा को वोट किया था। इसके बावजूद आप के मेयर प्रत्याशी महेश कुमार खींची विजयी हुए हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार वापस लेने के कारण आप उम्मीदवार रवींद्र भारद्वाज निर्विरोध चुने गए।
गुरुवार को भारी गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 265 वोट पड़े.। महेश खींची को 135 वोट मिले, लेकिन उनके उनके 2 वोट रद्द घोषित हो गए। इसके कारण उन्हें 133 मान्य वोट प्राप्त हुए। भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले। इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग का अनुमान लगाया जा रहा था, जिससे भाजपा उत्साहित भी थी। इसके बावजूद आप ने बाजी मार ली। नए मेयर महेश खींची ने कहा कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली को बेहतर बनाने की है। मेयर की कुर्सी पर आप के कब्जे के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि दलित विरोधी भाजपा ने षड्यंत्र रचकर मेयर चुनाव में देरी करवाई। एक बार फिर बाबा साहेब के संविधान की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि आप की बदौलत दिल्ली को दलित मेयर मिला है।
👉 यह भी पढ़ें:
- AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा
- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा
- जीतू यादव की एमआईसी की राह में रोड़ा, महापौर और नगर अध्यक्ष कर रहे रमेश मेंदोला के साथ खेला!
- सीएम के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल टूटा, कुर्सी न मिलने से नाराज गौरव रणदिवे ने बीच में छोड़ा कार्यक्रम
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- महापौरजी, कम से कम अपने पड़ोसियों से तो ‘मित्रता’ निभा लेते, उनके विरोध के बाद भी खोद डाला सुदामा नगर



