नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनाव चिन्ह का रंग बदल लिया है। अब इसका रंग सफेद था, लेकिन अब काला हो गया है। कहा जा रहा है कि यह फैसला बुरी नजर से बचने के लिए लिया गया है।
रंग बदलने पर चर्चाएं तरह-तरह की हैं, लेकिन पार्टी की तरफ से न तो इस संबंध में कुछ कहा गया और न ही कोई घोषणा हुई है। अपनी छोटी-छोटी बातों को जनता के बीच ले जाने वाले केजरीवाल इस मामले पर चुप क्यों हैं, यह भी समझ से परे है। हो सकता है विपक्ष की आलोचना से बचने के लिए उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहना ही उचित समझा। अब तो यही कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने खुद को और अपनी पार्टी को बुरी नजर से बचाने के लिए यह फैसला लिया होगा। गुपचुप तरीके से अब काले रंग का झाड़ू विभिन्न सभाओं के मंच पर और बैनर-पोस्टर में नजर आने लगी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा
- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
नए दफ्तर में शिफ्ट होते ही बदला रंग
आप ने झाड़ू का रंग आम आदमी पार्टी ने नए दफ्तर में आने के बाद बदला है। जब आम आदमी पार्टी का दफ्तर 206, राउज एवेन्यू, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर था तो झाड़ू का रंग सफेद हुआ करता था। जबसे आम आदमी पार्टी का नया दफ्तर बंगला नंबर 1, (कैनिंग लेन) पंडित रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली हो गया है तब से झाड़ू का रंग काला हो गया है।



