0:00
0:00 left
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय को ही रेप और हत्या का आरोपी माना है। संजय रॉय कोलकाता पुलिस में सिविल वॉलंटियर था और वह नियमित अस्पताल जाता था। संजय को 9 अगस्त को अस्पताल के सीसीटीवी में रात के 4.03 बजे सेमिनार रूम में जाते हुए देखा गया था। इसके अन्य सबूत भी मिले थे। वह आधे घंटे के बाद कमरे से बाहर निकला था।
सीबीआई ने कोलकाता की एक विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में कहा है कि पुलिस के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले रॉय ने 9 अगस्त को अस्पताल के सभागार में इस घटना को अंजाम दिया। उस समय ट्रेनी डॉक्टर वहां सोने के लिए गई थी। चार्जशीट में सामूहिक बलात्कार के आरोप नहीं हैं, जिससे स्पष्ट है कि रॉय ने अकेले ही अपराध किया है। कोलकाता पुलिस ने रॉय को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था। इसमें उसे 9 अगस्त की सुबह सेमिनार रूम में दाखिल होते देखा गया था। अगली सुबह महिला डॉक्टर का शव मिला था। फोरेंसिक जांच में भी रॉय के शामिल होने की पुष्टि की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन, 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका



