बिहार में रची जा रही थी नीतीश सरकार को गिराने की साजिश, हवाला से विधायकों को एडंवास दिए थे पैसे, ईओयू की जांच में हुआ खुलासा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए के साथ सरकार बनाने के बाद उन्हें विश्वास मत से रोकने के लिए गहरी साजिश रची गई थी। विधायकों को मोटी रकम का लालच दिया गया था और हवाला के जरिए एडंवास पैसे भेजे भी गए थे। बाकी रकम विश्वास मत हारने के बाद देने का वादा किया गया था। आर्थिक अपराध इकाई की जांच से यह खुलासा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर की शिकायत पर की गई जांच में कई खुलासे हुए हैं, जिसकी जानकारी सोमवार को ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने दी। ढिल्लों ने बताया कि खरीद-फरोख्त के इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार विश्वास मत हार जाती तो पूरे पैसे दूसरे राज्यों में हवाला के जरिए विधायकों को दे जाते। मामले में क्या बोले मानवजीत सिंह ढिल्लों? ढिल्लों के अनुसार शुरुआती जांच में मनी ट्रेल के अहम सबूत मिले हैं। कई बयान दर्ज किए गए हैं, जिससे इसकी पुष्टि होती है। ईओयू द्वारा इस मामले में दस लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। ईओयू ने जांच से जुड़े दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं।

राजद पर लग रहा साजिश रचने का आरोप

उल्लेखनीय है कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश मिला था, लेकिन बीच में वह महागठबंधन के साथ चले गए थे। इसके बाद फिर वे एनडीए के साथ आ गए। इसके बाद फ्लोर टेस्ट में इस सरकार को फेल करने की साजिश रची गई। पूरी कहानी राजद की रची बताई जा रही है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया था। तेजस्वी यादव बार-बार यह कह भी रहे थे कि बिहार में खेला होगा, लेकिन फ्लोर टेस्ट में उनके ही तीन विधायक एनडीए की तरफ चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।

IAS अधिकारी कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई

आईएएस अधिकारी कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की रिहाई रद्द की। आदेश अनुसार, उन्हें एक महीने में सरेंडर करना होगा।

भारत बनेगा सबमरीन निर्माण का ग्लोबल हब, 80 हजार करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट

पनडुब्बी निर्माण का वैश्विक केंद्र बनने की तैयारी में भारत। 80 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट-75 (इंडिया) के तहत 6 नई पनडुब्बियां देश में बनेंगी।

वायु सेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित बोले- 26/11 के बाद अब आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब

आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की नीति पर वायु सेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने 26/11 की बरसी पर मुंबई में बड़ा बयान दिया।