पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया: मुझे सिर्फ़ मम्मी-पापा का प्यार चाहिए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया: मुझे सिर्फ़ मम्मी-पापा का प्यार चाहिए

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासन और परिवार से अलग किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने रविवार को पहली बार अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करते हुए अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के प्रति प्रेम और समर्पण व्यक्त किया।

तेज प्रताप ने लिखा मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ़ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, ना कि कुछ और। पापा, आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी-पापा, आप दोनों स्वस्थ और ख़ुश रहें हमेशा।

Tej Pratap Yadav got angry after hearing such a question related to father  Lalu Prasad - पिता लालू प्रसाद से जुड़ा ऐसा सवाल सुन बुरी तरह भड़क गए तेज  प्रताप यादव, वायरल

विवादास्पद पोस्ट के बाद निष्कासन

तेज प्रताप यादव के 24 मई को उनके फ़ेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनका एक लड़की से पिछले 12 सालों से प्रेम संबंध है। हालांकि, बाद में उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट करते हुए यह सफाई दी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था।

इस विवाद के कुछ ही समय बाद आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा अब पार्टी और परिवार में तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं होगी।”

राजनीतिक भविष्य पर सवाल

इस घटनाक्रम के बाद तेज प्रताप यादव का राजनीतिक भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई अगला कदम घोषित नहीं किया है, लेकिन उनका भावनात्मक संदेश इस बात का संकेत देता है कि वे अपने माता-पिता के साथ रिश्ते को सबसे ऊपर मानते हैं।

अब यह देखना होगा कि आने वाले समय में तेज प्रताप यादव की राजनीति में क्या भूमिका रहती है और क्या वे किसी नए मंच से वापसी की कोशिश करेंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।