👉 यह भी पढ़ें:
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
- हिजाब विवाद पर आतंकी की धमकी: नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट
- बिहार की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ, एनडीए विधायक दल ने चुना अपना नेता, कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ
- जदयू विधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार, भाजपा विधायकों ने सम्राट चौधरी को चुना, उप नेता बने विजय सिन्हा
0:00 left
मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार;अब इधर उधर नहीं होंगे
औरंगाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रैली के दौरान मंच साझा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि अब वो बीजेपी के साथ ही रहेंगे. नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान जो बातें कही उसे सुनकर प्रधानमंत्री खिलखिला कर हंसने लगे.
नीतीश कुमार ने कहा, आप पधारे हैं यहां तो हम लोगों को बड़ी खुशी हो रही है. आप पहले आए थे और इधर हम गायब हो गए थे. अब हम फिर आपके साथ हैं. यह बोलते हुए ख़ुद नीतीश कुमार के चेहरे पर मुस्कुराहट थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खिलखिला कर हंसने लगे. इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा, हम आपको आश्वस्त करते हैं अब इधर उधर होने वाले नहीं हैं. हम रहेंगे आप ही के साथ. हम लोग तो 2005 से लगातार एक साथ ही हैं, मिलकर बहुत काम किए हैं.
वो बोले, आपके द्वारा जो काम हो रहा है और राज्य का जो काम हो रहा है… हम चाहते हैं कि सबकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो और सब लोग बहुत आगे बढ़ें.” उन्होंने कहा, इस बार का चुनाव होने वाला है, इस बार 400 सीट आप जितिएगा . ये हमको पूरा भरोसा है. खूब आगे बढ़िएगा. Copy this link



