एमपी के सीएम मोहन यादव ने बिहार से साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनाव यहां और पप्पू पचमढ़ी में मना रहे छुटि्टयां

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव शनिवार को बिहार में थे। उन्होंने एनडीए के कई उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं की। इस दौरान सीएम यादव ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पप्पू को समझ नहीं आया कि चुनाव कैसे होता है। कांग्रेस के इतने बड़े नेता हैं राहुल गांधी। उन्हें जरा भी समझ नहीं है। चुनाव बिहार में है और वो मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं।

सीएम यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे की बारात की तरह है। उनका दूल्हा तो भागकर छुट्टियां मना रहा है। कांग्रेसियों ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया और बिहार के लोगों का अपमान किया। आप सभी याद रखें 11 नवंबर को इनके एक–एक अपमान का हिसाब चुकता करना है। सीएम यादव ने बांका जिले की बेलहर विधानसभा में मनोज यादव, मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा में श्यामबाबू यादव और गया जिले की बोधगया विधानसभा में श्यामदेव पासवान के लिए जनता से समर्थन मांगा।

एनडीए में दो भाइयों की जोड़ी

उन्होंने कहा कि यह धर्म–अधर्म के बीच की लड़ाई है। एनडीए में दो भाइयों की जोड़ी है। डबल इंजन की सरकार है। ये जोड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जहां होते हैं वहां कौरवों की विशाल सेना के बीच भी जीत पांच पांडवों की होती है। हमारे भी नेता नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी जीत की ओर अग्रसर हैं। जनता का चुनावी तीर निशाने पर ही लगने वाला है। इस तीर को कोई नहीं रोक सकता। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से कर्मवाद की शिक्षा दी।

कांग्रेस ने कभी नहीं रखा किसानों का ध्यान

सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन कल्याण के लिए–किसान कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों की भूमिका बराबर है। सीमा पर जवान जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। वहीं, किसान खेतों में पसीना बहाकर अन्न उगाते हैं। जब किसानों के सम्मान की बात होती है तो मैं कांग्रेस और उनके साथियों से पूछना चाहता हूं कि आप लंबे समय तक सरकार में रहे, लेकिन आपने कभी किसी किसानों का सम्मान नहीं किया, उनका भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के पाप हैं जो उनके सिर चढ़कर बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने घर बैठे किसानों को सम्मान निधि दी। एनडीए ने किसानों का किया। हमारी सरकार सीमा पर तैनात जवान के साथ भी बराबरी से काम करती है।

कांग्रेस के समय सैनिकों का सिर काट ले जाते थे

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज पूरे देश में लाल सलाम को आखिरी सलाम करने का समय आ गया है। आज हिंदुस्तान पूरी तरह बदल चुका है। अब अगर पाकिस्तान गोली चलाता है, तो हमारा देश उसी भाषा में जवाब देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय सैनिकों के सिर काटकर पाकिस्तान के लोग अपने साथ ले जाते थे, तब उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौन ही रहते थे। जब उनसे कोई पूछता था कि तो वो कहते थे कि हम क्या करें। हम कुछ नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

SBI के 3,897 ग्राहकों के डेटा लीक, नाम-मोबाइल-पता डार्क वेब पर हुआ एक्सपोज़

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। नाम, मोबाइल नंबर और पता डार्क वेब पर एक्सपोज़ हुआ। बैंक ने जांच और सुरक्षा बढ़ाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अदालतें चुनावों में न्याय के लिए चुप नहीं रह सकतीं

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों में न्याय के लिए अदालतें चुप नहीं रह सकतीं कहा। आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान सुरक्षा और नामांकन समय सीमा बढ़ाई गई।

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में पुलिस स्मृति दिवस परेड में शहीदों को किया नमन

भोपाल में पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी घोषित की।

एशियन पैरा गेम्स: प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर छलांग से गोल्ड, बंटी को सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग से स्वर्ण पदक जीता। बंटी ने रजत पदक हासिल किया।

रुपया डॉलर के मुकाबले 8वें दिन भी मजबूत, Jio IPO और RBI की रणनीति का असर

रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार आठवें दिन मजबूत बना रहा है। Jio IPO और RBI की रणनीति ने विदेशी निवेश को आकर्षित कर रुपये को मजबूती दी।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़े, जानें नए रेट

मध्यप्रदेश के शहरों में पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ गए हैं। जानें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों के नए रेट।

इंदौर में मोबाइल लैब सात महीने से खड़ी, जांच के लिए दस दिन का इंतजार

इंदौर में मोबाइल लैब सात महीने से खड़ी है, जिससे खाद्य जांच के लिए दस दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। FSSAI मंजूरी में देरी इसका मुख्य कारण है।

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन भी रहेगा समान मौसम

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक तेज बारिश और आंधी का मौसम रहेगा।

इंदौर में रिटायर्ड शिक्षिका पर बच्चों को बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

इंदौर में रिटायर्ड शिक्षिका पर बच्चों को बंधक बनाकर पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीआरआई इंदौर ने भोपाल बस स्टैंड से 7.25 करोड़ की मेथाम्फेटामाइन बरामद

भोपाल बस स्टैंड से डीआरआई ने 7.25 करोड़ की मेथाम्फेटामाइन बरामद की। आरोपी दिल्ली से बस में था। NDPS अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।