लालू प्रसाद यादव का नीतीश सरकार पर हमला: बढ़ते अपराध के आंकड़ों को लेकर उठाए सवाल

Date:

लालू प्रसाद यादव का नीतीश सरकार पर हमला: बढ़ते अपराध के आंकड़ों को लेकर उठाए सवाल

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर कड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है और आंकड़ों के आधार पर जवाब मांगा है।

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव की जमानत को झारखंड सरकार की चुनौती, 4 हफ्ते  बाद सुनवाई - Jharkhand government filed petition against bail granted to Lalu  Prasad Yadav ntc - AajTak

65,000 हत्याओं का लगाया आरोप

लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा नीतीश बताएं कि शाम 5 बजे से पहले घर में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं? क्या नीतीश जानते, पहचानते और समझते हैं कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 65,000 हत्याएं हुई हैं?”

उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हुई हत्याएं यह दिखाती हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

“विधि व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया गया”

लालू ने आगे लिखा नीतीश-भाजपा ने विधि व्यवस्था का दम नहीं निकाला, बल्कि उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। बिहार में आज तक इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी नहीं रही।”

विपक्ष का सरकार पर बढ़ता दबाव

अब तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर अपराध और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब लालू यादव ने सीधे तौर पर अपराध के आंकड़ों के माध्यम से सरकार की विफलता को उजागर करने की कोशिश की है।

इस बयान से साफ है कि राजद आगामी चुनावों को लेकर आक्रामक मुद्रा में है और नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था को मुख्य चुनावी मुद्दा बना सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।