👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है। सारे दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव चुनाव के लिए नई टीम बना रहे हैं। इसी के तहत पार्टी के छह प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बदले गए हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बदलाव होंगे।
उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई को लगातार 13वीं बार लालू यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने अपनी नई टीम की घोषणा से विभिन्न प्रकोष्ठों से शुरू कर दी है। महिला प्रकोष्ठ की कमान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह को सौंपी गई है। युवा प्रकोष्ठ का नेतृत्व सांसद अभय कुशवाहा करेंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का प्रभार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को दिया गया है। किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुधाकर सिंह को बनाया गया है, वहीं छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रोफेसर नवल किशोर संभालेंगे।
हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास
ताजी नियुक्तियों में सामाजिक समीकरण का विशेष ख्याल रखा है। महिला, युवा, छात्र, अल्पसंख्यक, किसान और दलित–आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। राजद की तरफ से सीएम फेस तेजस्वी यादव ही रहेंगे। उनके पास महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष की भी जम्मेदारी है और सारे बड़े फैसले वही लेते हैं।



