0:00
0:00 left
सीएम अपनी नहीं, पद की तौहीन कर रहे;नीतीश पर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
बिहार में जेपी गंगा पथ के निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अधिकारी के पैर छूने की बात की थी.इस पर राज्य में विपक्षी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, अगर कोई अधिकारी या ठेकेदार ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन एवं निष्पादन नहीं करता है तो उस पर नियमानुसार कारवाई होनी चाहिए ना की उनके सामने हाथ जोड़ पैरों में पड़ गिड़गिड़ाना चाहिए.उन्होंने लिखा, सीएम अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे हैं.
लालू प्रसाद यादव की बेटी और आरजेडी की नेता रोहिणी आचार्य ने भी बिहार प्रशासन की बेबसी पर तंज किया है.उन्होंने एक्स पर लिखा, बेबसी और शासन-प्रशासन पर कमज़ोर पकड़ का आलम तो कुछ ऐसा है कि पैर छूने और पकड़ने की नौबत आ गई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव-अब नहीं बचेगी जदयू, भाजपा ने सीएम को हाईजैक किया
- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
- बिहार चुनाव में नहीं चला लालू परिवार का जादू, हारते-हारते जीते तेजस्वी यादव, तेज प्रताप की बुरी हार
- एग्जिट पोल को झुठलाते हुए बोले तेजस्वी यादव, 14 नवंबर को महागठबंधन की जात होगी, 18 को लेंगे शपथ
- दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा-भाजपा शासित प्रदेशों से बुलवाई गईं सुरक्षा बलों की 208 कंपनियां
- बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव बोले — “बदलाव कीजिए, नया बिहार बनाएं”; ललन सिंह ने कहा — “फिर बनेगी एनडीए सरकार”



