👉 यह भी पढ़ें:
- Bihar : बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को तगड़ा झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
- Parliament Monsoon Session: सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बैठक में तैयार हुई रणनीति, सारे विधेयकों पर होगी तकरार
- Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया
- Bihar में विधवा पेंशन के 1100 रुपए लेने बैंक पहुंची महिला के खाते में 740 करोड़, बैलेंस देख बिगड़ी तबीयत
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
0:00 left
पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को पूर्णिया में जब वे बुलेट चला रहे थे, तभी एक युवक अचानक उनके बेहद करीब पहुंच गया और उन्हें किस कर लिया। घटना पूर्णिया–अररिया रोड पर जलालगढ़ ब्लॉक के पास की बताई जा रही है। राहुल गांधी की बाइक पर पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे।
अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए युवक को भीड़ से खींचकर दूर कर दिया। इस घटना को राहुल गांधी की सुरक्षा में भारी चूक मानी जा रही है। राहुल को विशेष सुरक्षा प्राप्त है, किसी व्यक्ति का अचानक इस तरह नजदीक पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है।
बिहार में नहीं होने देंगे वोट चोरी
बिहार के अररिया में राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देशभर में वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे हुए है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया है और बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अब करोड़ों लोग मानते हैं कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में उनकी पार्टी को वोटर लिस्ट तक नहीं दी गई। राहुल ने कहा कि हमने कर्नाटक में दिखाया कि कैसे वोट की चोरी हुई। बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे।



