👉 यह भी पढ़ें:
- Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- Bihar में विधवा पेंशन के 1100 रुपए लेने बैंक पहुंची महिला के खाते में 740 करोड़, बैलेंस देख बिगड़ी तबीयत
- नीतीश कुमार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर, बिहार की कमान एक बार फिर कुशवाह के हाथ
- जेल से निकलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए कई आरोप, कहा-मेरी हत्या भी करवा सकता है
- Patna News: परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने मचाया बवाल! पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बीच क्या हुआ?
0:00 left
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के दौरे पर थे। उन्होंने एक जनसभा में कहा कि लालू–राबड़ी के शासनकाल में चुनाव छह–छह चरणों में होता था, लेकिन बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार दो चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। इस बार यदि एनडीए की सरकार बनी तो अगला चुनाव एक चरण में होगा।
लालू-सोनिया पर साधा निशाना
शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं, वहीं सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश में हैं। ऐसे लोग देश और बिहार का विकास क्या करेंगे? अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास की राह पर अग्रसर किया है। उन्होंने लालू–राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि “उस समय अपहरण उद्योग और अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सीतामढ़ी में राम मंदिर की तर्ज पर सीता मंदिर
शाह ने जम्मू–कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। शाह ने आगे कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, उसी प्रकार बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी का सीता मंदिर भी निर्मित होगा। अमित शाह ने मुंगेर जिले के प्रसिद्ध सीताकुंड तीर्थस्थान को भी रामायण सर्किट से जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।
पूरा बिहार नक्सलवाद से मुक्त
शाह ने कहा कि एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार नक्सलवाद से मुक्त हो गया। लालू–राबड़ी के शासनकाल में बिहार में अपहरण, हत्या व भ्रष्टाचार चरम पर था। आज के युवाओं को यह बताने की जरूरत है कि बीते सरकार में बिहार की क्या स्थिति थी, अब बिहार नरेन्द्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। आज एनडीए की सरकार बनने के बाद पिछले 20 वर्ष में बिहार में एक भी नरसंहार नहीं हुआ।



