👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र निधन, सिख विरोधी दंगों में ठहराए गए थे दोषी
- Pradeep Rawat Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन, ‘गजनी’ के खलनायक से ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा तक छोड़ी अमिट छाप
- Garry Sobers: क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- नहीं रहे कांग्रेस के पानी वाले बाबा : पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
- स्मृति शेष : जब उमराव जान ने बदल दी थी आशा भोसले की शोख और चंचल आवाज, आज भी दिल चीर देती है-दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए…
- बंगाल की राजनीति के ‘चाणक्य’ को श्रद्धांजलि: मुकुल रॉय का 71 वर्ष की आयु में निधन
0:00 left
मुंबई। टीवी और सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। एक हास्य कलाकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से परेशान थे।

सतीश शाह ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 250 फिल्मों में काम किया। 1984 के सिटकॉम ये जो है जिंदगी में वह कमाल के रोल में नजर आए थे। इसका निर्देशन कुंदन शाह और मंजुल सिन्हा ने किया था। वो 55 एपिसोड में नजर आए और हर एपिसोड में उनका एक अलग ही किरदार हुआ करता था।‘साराभाई वर्सेज साराभाई‘ में किरदार निभाकर वे घर–घर मशहूर हो गए। इसमें उन्होंने इंद्रवर्धन साराभाई का किरदार निभाया था। जीटीवी के 1995 में आएओ शो फिल्मी चक्कर से भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। सतीश शाह का सफर 1980 के दशक से शुरू हुआ। ‘जाने भी दो यारो‘ (1983) में म्युनिसिपल कमिश्नर डी‘मेलो का किरदार ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। ‘मैं हूं ना‘, ‘कल हो ना हो‘, ‘फना‘, ‘वीराना‘ और ‘ओम शांति ओम‘ जैसी फिल्मों में दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा। सैफ अली खान की 2014 की फिल्म ‘हमशक्ल्स‘ में भी नजर आए थे।



