👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
0:00 left
नई दिल्ली। गुरुवार को पाकिस्तान रात भर युद्ध का माहौल बनाता रहा। उसने जम्मू–कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने नाकाम कर दिया। इससे एक रात पहले भी पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी हमले में लाहौर सहित पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए।
भारतीय सेना पाकिस्तान के सबसे हाईटेक फाइटर जेट F-16 को मार गिराया है। भारत ने F-16 को उस समय मार गिराया, जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट भारत के रडार पर आ गया और भारती सेना ने हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली (SAM) ने इस विमान को मार गिराया। पाकिस्तान का F-16 विमान पंजाब प्रांत के सरगोधा एयर बेस से उड़ा था। यह पाकिस्तान वायु सेना का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। सरगोधा, पाकिस्तान का एक फ्रंट–लाइन एयर बेस है। यह पाकिस्तान का सबसे सुरक्षित एयर बेस भी माना जाता है।
भारत ने हेरोप ड्रोन से पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। इस हमले का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। भारत ने हेरोप ड्रोन को इजरायल से खरीदा है, जबकि पाकिस्तान ने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को चीन से खरीदा है। ऐसे में पाकिस्तान की सरजमीं अब विदेशी हथियारों की टेस्टिंग फैसिलिटी बन गई है। हालांकि, हेरोप की तुलना में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम काफी कीमती है। ऐसे में पाकिस्तान को हुए इस नुकसान को बहुत बड़ा माना जा रहा है।
सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तान की हिमाकत के बीच हमारी सेना ने LOC पर कई पाकिस्तानी बंकरों को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारत ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 ड्रोन को धाराशाही कर दिया है। जम्मू–कश्मीर के सांबा में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कई घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। भारत–पाकिस्तान के जारी तनाव के बीच ये एक बड़ी कामयाबी है। जम्मू–कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान सामने आया है। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम किया गया है।



