ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले जारी: 5 हमलावरों ने भारतीय युवक सौरभ आनंद को चाकू मारकर किया लहूलुहान
आयरलैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय नागरिकों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक और भारतीय युवक, 33 वर्षीय सौरभ आनंद, हमलावरों का शिकार हुआ। जब सौरभ अपने घर के पास एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, जय शाह ने दिया बड़ा संदेश- ‘महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर शुरू’
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
- Indian Shooting Legend Jaspal Rana Passes Away: 49 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनु भाकर के कोच के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
- Iran vs US War: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का दावा! क्या मध्य पूर्व में शुरू हो गया है सबसे बड़ा सैन्य टकराव?
मेडिकल स्टोर से लौटते समय सौरभ अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। तभी 4-5 लोगों के एक समूह ने उसे बीच सड़क पर घेर लिया। बातचीत से पहले ही एक हमलावर उसकी जेब टटोलने लगा और दूसरे ने अचानक उसके सिर पर घूंसा मारा, जिससे सौरभ नीचे गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।
सौरभ लहूलुहान हालत में किसी तरह वहां से भागा और राहगीरों से मदद मांगी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ के हाथ में गंभीर चोटें आई थीं और हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों को लगा उसका हाथ काटना पड़ सकता है। हालांकि, समय पर इलाज मिलने के कारण यह स्थिति टल गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हमले में शामिल 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर बढ़ते हमलों की एक और कड़ी है। इससे पहले, एक और भारतीय नागरिक चरणप्रीत सिंह और उनकी पत्नी पर भी हमला हुआ था। चरणप्रीत पर कुछ लोगों ने सड़क पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए थे। उस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने प्रवासी भारतीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है और सरकारों से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है।



