अहमदाबाद विमान हादसे पर बोले एयर इंडिया के सीईओ-विमान में कोई खराबी नहीं थी, तीन महीने पहले बदला गया था इंजन

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर गरुवार को एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विमान में कोई खराबी नहीं थी। उसके दाएं साइड का इंजन 3 महीने पहले ही मार्च में बदला गया था। बाएं इंजन का अप्रैल में निरीक्षण किया गया था। क्रैश हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की डिDcटेल मेंटिनेंस जून 2023 में हुआ था। दिसंबर 2025 में इस विमान का फिर से डिटेल मेंटिनेंस किया जाना था।

उन्होंने कहा कि उड़ान से पहले विमान और इंजन में कोई समस्या नहीं थी और दोनों पायलट, कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट को पायलट क्लाइव कुंदर के पास काफी ज्यादा अनुभव था। कुछ दिनों पहले कैंपबेल विल्सन ने बीबीसी से कहा था कि विमान के इंजन की स्थिति का उसकी उम्र से कोई संबंध नहीं होता है, विशेष रूप से 787-8 के जेनएक्स-1बी इंजन के मामले में।

उल्लेखनीय है कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, कुल 270 लोगों की जान चली गई थी। एक ब्रिटिशभारतीय व्यक्ति को छोड़कर विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

बोइंग 787 विमानों की हो रही है गहन जांच

सीईओ ने कहा कि 14 जून, 2025 को डीजीसीए की तरफ से निर्देश मिलने के बाद, हम अपने 33 बोइंग 787 विमानों की गहन जांच कर रहे हैं। अब तक, 26 विमानों का निरीक्षण पूरा हो चुका है और उन्हें सेवा के लिए मंजूरी दे दी गई है। बाकी विमानों का फिलहाल रखरखाव में हैं और सेवा में लाए जाने से पहले उनकी अतिरिक्त जांच की जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि, समीक्षा के बाद डीजीसीए ने पुष्टि की है कि हमारे बोइंग 787 बेड़े और रखरखाव प्रक्रियाएं पूरी तरह से सुरक्षा मानकों को पूरा करती हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।