अजित पवार की आखिरी आवाज: प्लेन क्रैश से पहले की फोन कॉल में दिया एकता और समावेश का संदेश
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने प्लेन क्रैश में निधन से पहले अजित पवार की आखिरी फोन बातचीत का ऑडियो सार्वजनिक किया है। यह बातचीत मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरने से पहले पार्टी सदस्य श्रीजीत पवार के साथ हुई थी। पार्टी का कहना है कि इस ऑडियो में अजित पवार के अंतिम विचार छिपे हैं, जिन्हें जनता तक पहुंचाना जरूरी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पहले पेड़ों से टकराया था अजित पवार का विमान, हादसे पर एएआईबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार की मौत मामले में केंद्रीय जांच की मांग तेज
- रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-अजित पवार के विमान हादसे को साजिश बताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री का मांगा इस्तीफा
- अजित पवार के निधन के बाद गरमाई सिसायत, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने दुर्घटना पर उठाए सवाल, कंगना ने किया पलटवार
- बारामती विमान हादसा — उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई की मौत
- बारामती में कथित विमान हादसे से हड़कंप, अजित पवार को लेकर अटकलें तेज
इस आखिरी बातचीत में अजित पवार ने एकता और समानता पर जोर देते हुए कहा कि राजनीति में सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने सुपे ग्रुप के संदर्भ में माली समुदाय को जिला परिषद में प्रतिनिधित्व देने की बात भी कही।
इस कॉल को याद करते हुए श्रीजीत पवार ने बताया कि उन्होंने अजित पवार को एक विशेष मुद्दे पर संदेश भेजा था। जैसे ही अजित पवार नेटवर्क कवरेज एरिया में आए, उन्होंने तुरंत फोन किया।
श्रीजीत पवार के अनुसार, अजित दादा और मैं एक ही गांव के हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि हम सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चल रहे हैं।”
एनसीपी ने इस ऑडियो को सार्वजनिक करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक बातचीत नहीं, बल्कि एक संदेश है। श्रीजीत पवार ने कहा,इस ऑडियो कॉल को सामने लाने का मकसद यह है कि महाराष्ट्र को पता चले कि अजीत दादा के क्या विचार थे।
पार्टी का मानना है कि यह रिकॉर्डिंग अजित पवार की राजनीतिक सोच, समावेशी दृष्टिकोण और सामाजिक संतुलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे।



