14 साल की उम्र में तूफान: वैभव सूर्यवंशी की 190 रन की पारी ने मचाई सनसनी, सचिन से हुई तुलना

Date:

14 साल की उम्र में तूफान: वैभव सूर्यवंशी की 190 रन की पारी ने मचाई सनसनी, सचिन से हुई तुलना

भारतीय क्रिकेट को एक बार फिर एक असाधारण किशोर प्रतिभा ने चौंका दिया है। बिहार के 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने पहले ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने महज 84 गेंदों पर 190 रन की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

👉 यह भी पढ़ें:

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ठोके 84 गेंद में 190 रन, विजय हजारे ट्रॉफी में  निकाला U-19 एशिया कप का गुस्सा

वैभव की इस तूफानी पारी की बदौलत बिहार ने छह विकेट पर 574 रन बनाए, जो विजय हजारे ट्रॉफी और लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सर्वोच्च टीम स्कोर है। उनकी बल्लेबाज़ी में बेहतरीन टाइमिंग, जबरदस्त ताकत और मैच की गहरी समझ साफ झलकती दिखी।

यह पारी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही अंडर-19 एशिया कप फाइनल में नाकामी के बाद वैभव की मानसिक मजबूती पर सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंनेआलोचनाओं का जवाब दिया,

Shashi Tharoor Silence on Op Sindoor: Tharoor refuses to toe party line;  declines to speak on Op Sindoor in Lok Sabha, claims Cong

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी से कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर भी खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सचिन तेंदुलकर से तुलना करते हुए लिखा, “पिछली बार जब किसी 14 साल के बच्चे ने इतना असाधारण और विलक्षण प्रतिभा दिखाई थी, तो वह सचिन तेंदुलकर थे। चयनकर्ता किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं?”

पूर्व भारतीय खिलाडी आकाश चोपड़ा ने भी वैभव की पारी को असाधारण करार दिया। उनका मानना है कि यदि वैभव इसी तरह का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में भी दोहराते हैं, तो भारतीय टीम में उनका चयन रोक पाना चयनकर्ताओं के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट

तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जेजेडी ने उन्हें बांकीपुर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। वीणा ने जैसे ही नामांकन दाखिल किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।