रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर दिया करारा जवाब

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर दिया करारा जवाब

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में 76 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने रोहित ने इस जीत को “सपने के सच होने” जैसा बताया।

रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर दिया करारा जवाब

👉 यह भी पढ़ें:

संन्यास की अटकलों पर रोहित का करारा जवाब

मैच के बाद जब रोहित शर्मा से वनडे से संन्यास को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा,
“मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, वनडे से संन्यास नहीं ले रहा। कृपया अफवाहें मत फैलाइए।”
उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई लंबा फ्यूचर प्लान नहीं है और जो हो रहा है, वही चलता रहेगा।

जब टीम को जरूरत थी, तब चमका रोहित का बल्ला!

फाइनल में कप्तानी पारी खेलने वाले रोहित पिछले कुछ समय से पहली गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में उनका बल्ला शांत था, जिससे उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन फाइनल में शानदार पारी खेलकर उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

टीम की जीत पर रोहित की खुशी

जीत के बाद रोहित ने कहा,जब नतीजा आपके पक्ष में आता है, तो यह शानदार अहसास होता है।
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के अंदाज पर उन्होंने कहा,यह मेरा स्वाभाविक खेल नहीं है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। जब आप कुछ नया करते हैं, तो टीम और प्रबंधन का समर्थन बहुत जरूरी होता है।

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि रोहित शर्मा ने भी यह साबित कर दिया कि उनका क्रिकेट करियर अभी खत्म नहीं हुआ है!

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।