👉 यह भी पढ़ें:
- Cricket World Cup 2027: ICC ने किया ऐलान, दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे-नामीबिया में होंगे मुकाबले; जानिए कितने शहरों में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम
- FIFA World Cup 2026 Semifinal: कौन बनेगा नया चैंपियन? फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना या इंग्लैंड, जानिए किसका पलड़ा सबसे भारी
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ़ 16 में बनाई जगह
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, क्विनोनेस और जिमेनेज के गोलों से ओपनिंग मैच में धमाका
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
0:00 left
आईसीसी महिला विश्व कप: दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया
आईसीसी महिला विश्व कप के लीग मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को तीन विकेट से मात दी। यह मुकाबला गुरुवार को विशाखापट्टनम में खेला गया।
टॉस जीतकर दक्षिण अफ़्रीका ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और एक गेंद शेष रहते 251 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की ओर से रिचा घोष ने सबसे अधिक 94 रन बनाए, जो उन्होंने 77 गेंदों में बनाए। उनके अलावा प्रतिका रावल ने 37 और स्नेह राणा ने 33 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ़्रीका ने 48.5 ओवरों में सात विकेट खोकर 252 रन बनाते हुए जीत हासिल की। टीम की ओर से नदीन डी क्लर्क ने शानदार 84 रन बनाए, जबकि कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 70 रन की अहम पारी खेली।
भारत की ओर से गेंदबाज़ी में स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, और नल्लपुरेड्डी श्री चरणी को एक-एक विकेट मिला।
इस विश्व कप में भारत की यह पहली हार है। इससे पहले टीम ने अपने शुरुआती दो मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था। प्वाइंट्स टेबल में भारत फिलहाल तीसरे स्थान पर है।



