एशिया कप के मुकाबले 9 से 28 सितंबर तक, 14 को दुबई में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट के मुकाबले 9 से 28 सितंबर तक होंगे। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार 21 सितंबर को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमनेसामने होने की उम्मीद है।

एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाने की संभावना है। भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप में रखा गया है। ऐसे ही श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुपबी में हैं। एसीसी 19 मैचों के इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीमों को अनुमति देगा। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा

नकवी ने एक्स पर टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा की। नकवी ने लिखा कि मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों का एलान करते हुए खुशी हो रही है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा। हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। एशिया कप के लिए आयोजन स्थल का फैसला 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में किया गया था। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया था।

बीसीसीआई है टूर्नामेंट का मेजबान

बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।