सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 26 मई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 264.82 अंकों (0.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,224.14 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 27.60 अंक (0.11%) टूटकर 24,004.10 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

सेंसेक्स की 8 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में

आज को कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स की बीईएल में सबसे ज्यादा बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.53 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। इसके विपरित टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

टीसीएस सहित कई शेयर हरे निशान में

आज सेंसेक्स कंपनियों में टीसीएस के शेयर 0.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.30 प्रतिशत, एसबीआई 0.26 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.14 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.12 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.12 प्रतिशत और एचसीएल टेक 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इंडिगो सहित इन शेयरों में रही गिरावट

आज के कारोबार में इंडिगो के शेयर 0.76 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.73 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, टाइटन 0.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.51 प्रतिशत, एटरनल 0.50 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.50 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, एलएंडटी 0.30 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.28 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.24 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.21 प्रतिशत, आईटीसी 0.18 प्रतिशत, ट्रेंट 0.17 प्रतिशत, सन फार्मा 0.16 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.13 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.10 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.08 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.07 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.04 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एशियाई बाजारों में मजबूती

मंगलवार को एशियाई-प्रशांत बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिसके पीछे अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में सफलता की उम्मीदें और निवेशकों का सकारात्मक रुख बड़ी वजह रहा। इस तेजी के बीच दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती ट्रेडिंग में 8,094.90 के नए रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा, जबकि वहां का स्मॉल-कैप सूचकांक कोस्डैक 2.12% की बढ़त बनाने में कामयाब रहा। हालांकि, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.18% और टॉपिक्स 0.36% नीचे खिसक गया। दूसरी ओर हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो शुक्रवार के बंद भाव 25,606.03 के मुकाबले मामूली कम है।

सोमवार को शेयर बाजार में दिखी थी तेजी

सोमवार 25 मई को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1074 अंक ऊपर था जबकि एनएसई निफ्टी भी 312 अंक के लाभ पर था। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की संभावना से ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में 5% से अधिक की भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद बीएसई सेंसेक्स 1073 अंकों (करीब 1.4%) की छलांग लगाकर 76,000 के पार बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 में भी 300 अंकों से अधिक का उछाल आया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।