👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 160.86 अंक की गिरावट के साथ 83,150.15 पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 75.90 अंक की गिरावट के साथ 25,433.80 पर लाल निशान पर ओपन हुआ। देखते ही देखते सेंसेक्स करीब 600 अंक लुढ़ककर 82,720 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 160 अंक गिरकर 25,348 के आसपास ट्रेड कर रहा है।
आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के सिर्फ 5 शेयर ही हरे निशान में दिखे, बाकी के 25 शेयरों में गिरावट नजर आई। सनफॉर्मा, इटरनल, आईटीसी, बजाज फाइंनेस, आईसीआईसीआई बैंक बीएसई के टॉप गेनर्स रहे, जबकि भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट नजर आई। आज शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करने वाली हैं। जिनमें बजाज ऑटो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नालको, नायका, एजिस लॉजिस्टिक्स, एस्ट्राजेनेका फार्मा, डिविस लेबोरेटरीज, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, कल्याण ज्वैलर्स, पेट्रोनेट एलएनजी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, सिग्नेचर ग्लोबल, स्पाइसजेट, टोरेंट फार्मा, ट्रेंट, यूएनओ मिंडा और वीए टेक वाबाग जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। निवेशकों की नजर इन सभी स्टॉक्स पर टिकी रहेगी। गुरुवार 6 नवंबर को भी शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 148.14 अंक की गिरावट के साथ 83,311.01 अंक, तो एनएसई निफ्टी 50 87.95 अंक प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 25,509.70 पर बंद हुआ था।



