मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 22 जून को शेयर बाजार हरे निशान में नजर आया। शुरुआती कारोबार बीएसई सेंसेक्स 270.05 अंक की बढ़त के साथ 77,177.95 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 111.85 अंक की तेजी के साथ 24,124.95 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
आईटी और फार्मा सेक्टर में तेजी
आज के कारोबार में फार्मा और आईटी सेक्टर्स में तेजी दिखी। सिप्ला का शेयर +2.41% की तूफानी बढ़त के साथ ₹1,384.40 पर टॉप गेनर रहा। वहीं, पिछले दिनों की गिरावट से उबरते हुए इंफोसिस +1.58% चढ़कर ₹1,068.00 पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी +1.46% की मजबूती दिखी और भाव ₹1,328.60 पर पहुंच गया। टेक महिंद्रा +1.32% और एचसीएल टेक +1.07% की तेजी के साथ हरे निशान में चमके। बैंकिंग स्पेस में एचडीएफसी बैंक ने 0.82% और आईसीआईसीआई बैंक ने 0.74% की भी रिकवरी दिखाई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
इंडिगो, टाइटन सहित कई शेयरों में गिरावट
कई शेयरों में गिरावट भी नजर आई। इनमें इंडिगो 0.63% और टाइटन 0.59% की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे। इसके अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी, ग्रेसिम और पावर ग्रिड के शेयरों में भी आंशिक कमजोरी दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों के हाल
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच वैश्विक बाजारों का मूड सुधरा है। हालांकि, इस बीच तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से एशियाई बाजार आज मिले-जुले रुख के साथ खुले। । जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.82% की बढ़त के साथ 72550 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.58% की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.5%-2% की गिरावट देखी जा रही है और यह 23545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



